तालिबान के कब्जे के बाद जानिए काबुल में क्यों गूंजी राम नाम गूंज?
सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो
काबुल। एक मुस्लिम राष्ट्र में राम नाम की गूंज खासा हैरान कर देने वाली बात लगती है। ये बात तब और हैरान करने वाली हो जाती है जब उस राष्ट्र पर तालिबान जैसे कट्टर मुस्लिम संगठन ने कब्जा कर रखा हो , पर यह बिल्कुल सच है । इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा कब्जे के बाद राजधानी काबुल में कुछ लोग राम भक्ति में लीन नजर आ रहे है। इतना ही नही वे राम नाम के भजन भी गाते नजर आ रहे है। क्या बच्चे ….क्या बड़े सभी राम भक्ति में मगन नजर आते है।
दरअसल यह वीडियो काबुल के आसमाई मंदिर का बताया जा रहा है। जिसमें हिन्दू (अल्पसंख्यक समुदाय) के लोगो ने नवरात्र के अवसर कीर्तन और जगराता का आयोजन किया था। जिसका वीडियो तेज से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तकरीबन 150 लोग मौजूद है। जिसमें अफगान में रहने हिंदुओ के साथ – साथ सिख भी शामिल है। यह वीडियो सोशलमीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है।