
यूपी : मुख्यमंत्री ने किया खादी महोत्सव व सिल्क एक्सपो 2021 का उद्घाटन
चरखा चलाकर लोगों को गांधीजी के बारे में बताया
लखनऊ : देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे हैं अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 15 दिवसीय खादी महोत्सव व सिल्क एक्सपो 2021 का उद्घाटन किया।
राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनों का अवलोकन करने के साथ महोत्सव का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने चरखा चलाकर लोगों को गांधीजी के बारे में बताया।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के उद्घाटन के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि खादी आजादी का प्रतीक रहा है। अब खादी फैशन का प्रतीक बन रहा है। चलते प्रदेश में खादी को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय खादी विवरण विकास सहायता योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र राज्य स्त्री पुरस्कार और पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम उत्पादकता पुरस्कार का भी वितरण किया। आपको बता दें की अमृत महोत्सव के अंतर्गत या खाद्य महोत्सव का कार्यक्रम 30 अक्टूबर तक चलेगा।