
शर्मनाक : अल्मोड़ा में पिता ने किया सात साल की बच्ची से दुष्कर्म
मामला अल्मोड़ा जिले का है जहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति पर अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार को बच्ची का मेडिकल करवा कर केस दर्ज कर लिया गया है।
मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि भी हो चुकी है। महिला ने बताया कि गुरुवार को उसका पति अचानक उसके साथ मार पीट करने लगा। खुद को बचाने के लिए वो जंगल भाग गई।
जब जंगल से वापिस आयी तो उसकी बेटी ने उसे बतया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बात सुनते ही महिला के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई।
उसने आनन फानन में आपदा कंट्रोल रूम में कॉल किया और घटना की जानकारी दी। आरोपी पिता तब तक भाग चुका था। शुक्रवार सुबह बच्ची का मेडिकल करवा कर केस दर्ज करवा लिया गया।
बच्ची ने बताया जब ये घटना घटी तो उसकी दादी ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन नही बचा पाई। कल शुक्रवार देर रात को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।
बच्ची के पिता के खिलाफ पोस्को एक्ट से मामला दर्ज कर लिया गया है। बतया जा रहा है ये मामला अल्मोड़ा तहसील के एक गाँव का है।
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि बच्ची काफी दरी हुई है , साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके ऊपर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।
देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में आजकल ऐसी घटनायें आम हो गई हैं। जहाँ एक और उत्तराखंड को लड़कियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है । वहीं ऐसी घटनाएं मन को झंकझोर कर रख देती है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो क्या ही कहे।
माना जाता है एक लड़की अपने पिता के सबसे करीब होती है। उसकी ज़िन्दगी का सबसे पहला हीरो उसका पिता ही होता है। पर इस तरह की घटनाओं से लोगों का रिश्ते पर से विश्वास उठ सा जाता है।
ये भी पढ़े :- राहतभरी खबर! Madhya Pradesh में 5 महीने बाद कोरोना से मौतें शून्य