Madhya Pradesh

Madhya Pradesh : कुएं में गिरने से 11 लोगों की मौत, PM ने किया मुआवजे का ऐलान

Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश के विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील के लाल पठार गांव में वीरवार शाम 5 बजे के करीब हृदयविदारक घटना घट गई। गांव के संदीप परिहार नामक बच्चे की कुएं में गिरने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे निकालने के लिए कुएं की छत पर खड़े हो गए ।

जिससे कुएं की छत दरक कर गिर गई और 27 लोग कुएं में गिर गए। इनमें से अधिकांश को निकाल लिया गया है जबकि 11 लोगों की मौत हो गई। करीब रात 10 बजे तक कुएं के मलबे से सभी 11 शव निकाल लिए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने विदिशा हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि एक दर्जन से अधिक लोगों को हमने सुरक्षित बचा लिया है। आनन-फानन गांव के अन्य लोगों द्वारा शुरू किए गए बचाव कार्य के बावजूद रात डेढ़ बजे तक एक दर्जन से अधिक लोगों को अस्‍पताल भिजवा दिया गया था।

देर रात तक कुएं का पानी निकालने की कवायद की गई। कुएं के पास से जेसीबी की मदद से नाली खोदी गई। मुख्यमंत्री शिवराज ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता की घोषणा की।

हादसे में अब तक ज्यादात्तर लोगों के शव कुएं से निकाले जा चुके हैं। शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे पांचवां शव निकाला गया। इससे पहले सुबह 6:00 बजे तक 4 शव मिल चुके थे। कुएं की मिट्टी और दीवार दरकने से मुश्किल हुआ बचाव कार्य।

कमिश्‍नर कवींद्र कियावत के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक साई मनोहर भी मौके पर पहुंच गए थे। पहले यह कोई भी आधिकारिक तौर पर बताने को तैयार नहीं था कि कुएं के पास कितने लोग जमा थे और कितने लोग कुएं में गिर गए।

मुख्यमंत्री शिवराज ने मामले की जांच के आदेश देते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद की बात कही है। केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंध‍िया और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी घटना पर ट्वीट किया है।रात पौने दो बजे दो लोगों के शव कुएं से निकाले गए। मुख्यमंत्री ने इस पर ट्वीट कर शोक जताया। इसके बाद दो शव और मिले।

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: LOC पर सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी भोपाल की सोनाली मिश्रा

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: