India Rise Special

ऐसे बेहतर करें अपनी इंग्लिश, इन बातों का रखें ध्यान 

क्या आप ग्रामर और ट्रांसलेशन में आ रही दिक्‍कतों की वजह से अब तक अंग्रेजी नहीं सीख पाएं हैं? तो कोई बात नहीं आप कुछ ऐसे तरीकों को अाजमा सकते हैं जिसमें आपका मन भी लगेगा और और आप इंग्लिश भी सीख जाएंगे.अंग्रेजी में बात करना थोड़ा मुश्किल लगता है, कुछ लोगो को तो यह लगभग नामुमकिन ही लगता है, लेकिन दोस्तों, ऐसा नहीं है, अगर आप ठीक तरीके से मेहनत करेंगे, और बिलकुल सही स्ट्रॅटजी अपनाएंगे, तो आप भी दुसरो की तरफ फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकते हैं, इस आर्टिकल को लिखने का मेरा यही उद्देश्य है, ताकि मै आपको बता पाऊं, की हम सब भी इंग्लिश में बात कर सकते हैं, अंग्रेजी सीखना कोई आसमान में तीर मारना नहीं है, बल्कि यह एक कला है, और इस कला को हम सब एक साथ मिलकर सीखेंगे।

यह भी पढ़ें : कैसे बनें एक सफल बिजनेसमैन, यहां जानें पूरी जानकारी  

मैंने यहाँ पर इंग्लिश टीचर से बात करके कुछ स्ट्रॅटजी बनाई है, जिसे आप सब के साथ शेयर कर रहा हूँ, अगर आपको अंग्रेजी बोलने में कठिनाई आती है, या फिर अगर आप अंग्रेजी में बहुत कमज़ोर है, तो फिर आपको यह स्ट्रॅटजी फॉलो करना चाहिए, जो भी लोग अंग्रेजी बोलते है, या फिर जिन्होंने अंग्रेजी सीखा है, वो सब भी यही तरिका फॉलो करके इंग्लिश के एक्सपर्ट बने है।

अक्सर लोग अंग्रेजी बोलने से हिचकिचाते हैं, उन्हें डर लगता है की कही वो गड़बड़ ना कर बैठे| लेकिन दोस्तों इन्सान गलती कर के सीखता है, तो आप बिना हिचकिचाहट के इंग्लिश बोलिए.

आप अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी में ही बात करे, शुरुआत में आपको परेशानी होगी लेकिन धीरे-धीरे आप काफी नये शब्दों के साथ अंग्रेजी बोलना भी सिख जायेंगे

अगर आपको movie (पिक्चर) देखने का शौख है तो ये अच्छी बात है, बस आपको थोडा सा बदलाव लाना होगा – Hindi फिल्म की जगह आप English (अंग्रेजी) फिल्मे देखना शुरू कीजिये| शुरुआत में आपको समझ नहीं आएगा, लेकिन फिर आपको आदत हो जाएगी.

अगर आपको अपनी Vocabulary पर ध्यान देना है, तो दोस्तों आप रोज़ अंग्रेजी के न्यूज़पेपर (newspaper) पढ़ने की आदत डाले, इससे आपकी जनरल नॉलेज भी बढ़ेगी और साथ में आप अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें को सिख जाओगे.

एक अच्छा तरीका यह भी है की आप जब अंग्रेजी बोलते हैं तो अपनी वौइस् (voice) को रिकॉर्ड कर लीजिये, फिर उसे सुनिए, इससे आपको अपनी गलतियों का पता चलेगा| ऐसा आप 4-5 बार करे आवश्य ही सुधार मिलेगा आपको|

आप उन लोगो से मिले और बैठ के पूछिए जिन्होंने अपनी अंग्रेजी को बेहतर किया है की किस तरह से उन्होंने अपनी अंग्रेजी में सुधार किया है या किस तरह से उनकी अंग्रेजी आज अच्छी हो गई है..

इंग्लिश में बात कैसे करें ?

दोस्तों, इंग्लिश में बात करने के लिए सबसे पहले आपको इंग्लिश आनी चाहिए, और इंग्लिश आने के लिए आपको इंग्लिश सीखनी होगी, अंग्रेजी सीखना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, क्युकी कोई भी भाषा जो आपकी मात्र भाषा नहीं है, उसे प्रक्टिस करके ही सीखना होता है। अगर आप सोचते हैं, की कुछ किताबें और आर्टिकल पढ़कर आप अंग्रेजी सिख जाएंगे, तो ऐसा नहीं होगा। इसके लिए आपको अच्छे से इसपर ध्यान केंद्रित करना होगा। अगर आपका बज़ट ठीक ठाक है, तो आप एक इंग्लिश कोचिंग भी ज्वाइन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर से ही अंग्रेजी भाषा सीखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ टेक्निक को काम में लाना होगा। और यकीन मानिये, अगर आप मेरे बताये गए तरीके का यूज़ करेंगे, तो आप आसानी से इंग्लिश सीख जाएंगे, तो आईये इन सभी तरीको के बारे में जानते हैं।

इंग्लिश ग्रामर

कोई भी भाषा सीखने के लिए सबसे पहले उस भाषा के व्याकरण की समझ होनी चाहिए, अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते हैं, तो आपको इंग्लिश ग्रामर सीखना होगा, इंग्लिश ग्रामर सीखने के लिए आप कुछ किताबें खरीद सकते हैं, जैसे नीतू सिंह इंग्लिश बुक एक बहुत अच्छी किताब है, जिसमे हिंदी में बेसिक इंग्लिश के बारे में बताया गया है, इसके साथ साथ इस किताब में इंग्लिश वर्ड्स भी दिए हैं, जिसको याद करके आप अपनी शब्दावली में विस्तार कर सकते हैं।

इंग्लिश ग्रामर सीखने के लिए आप और भी किताबें खरीद सकते हैं, इसके लिए आप यूट्यूब पर कुछ इंग्लिश टीचर द्वारा Recommend Books खरीद सकते हैं। ग्रामर सीखने के लिए आप इंटरनेट को भी काम में ला सकते हैं, क्युकी आजकल इंटरनेट विद्यार्थियों का सबसे बड़ा साथी है, बिना इसके पढ़ाई करना मुश्किल है।

न्यूज़पेपर

जैसा की मैंने आपको अभी बताया की न्यूज़पेपर पढ़ना पहुत जरुरी काम है, और हर इंग्लिश सीखने वाला न्यूज़पेपर जरूर पढता है, अगर आप नहीं पढ़ते हैं, तो आपको जरूर पढ़ना चाहिए। न्यूज़पेपर में जो लेख होते हैं, वो ना सिर्फ इंग्लिश समझने में हमारी मदद करते हैं, बल्कि भाषा में पकड़ के भी काम आते हैं। इसीलिए हर सुबह आपको इंग्लिश न्यूज़पेपर पढ़ना चाहिए, अगर आप न्यूज़पेपर नहीं ले सकते, तो फिर आप फ़ोन में एप भी डाउनलोड कर सकते हैं, आप अपने फ़ोन में जिओ मैगज़ीन एप डाउनलोड कर सकते हैं, यह एक बेहतरीन एप है, जिसकी मदद से आप बहुत से देश विदेश के अखबार पढ़ सकते हैं।

दी हिंदू सबसे बेहतर और प्रभावी समाचार पत्र है, लेकिन अंग्रेजी को बेहतर बनाने के लिए आप किसी भी अंग्रेजी अखबार का अनुसरण कर सकते हैं। construction mistake से बचने के लिए आपको अखबार के हर एक वाक्य को पढ़ना होगा। अपने लेखन में निरंतर सुधार के लिए आपको बहुत कुछ पढ़ना होगा। शैली अंग्रेजी में बुनियादी सुविधाओं में से एक है, आपको इस बात का पालन करना चाहिए कि किस तरह से पेपर लिखा गया है। आपको वर्तनी का भी पालन करना होगा। यह आपकी शब्दावली को बढ़ाता है जो अंग्रेजी को बेहतर बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। स्टाइल, कंस्ट्रक्शन, स्पेलिंग सभी का आपको बहुत ध्यान से पालन करना है। और न्यूज़पेपर के संपादकीय हिस्से पर विशेष ध्यान दें।
याद रखें कि जब तक आप अभ्यास नहीं करेंगे तब तक यह सब व्यर्थ हो जाएगा। इसीलिए अगर एक बार में समझ ना आये, तो बार बार पढ़ें, प्रक्टिस करते रहें।

इंग्लिश में सोचिये

दोस्तों, इंग्लिश सीखने के लिए या फिर इंग्लिश में बात करने के लिए आपको इंग्लिश में सोचना होगा, मै आपको अपना ही उदाहरण देकर समझाता हूँ, की आप इंग्लिश में कैसे सोच सकते हैं।
मैं एक native English speaker नहीं हूं। इसलिए, शुरुआत में, मैंने मन में अनुवाद करना सीखा। मै खुद से ही मन से वाक्य बनाकर इनका इंग्लिश अनुवाद करता था, धीरे धीरे अपने मन में ही इंग्लिश कहानिया बनाता था, ऐसा करने से मेरे इंग्लिश में काफी कुछ बदलाव आया, और अब तो गूगल ट्रांसलेट एप भी आ गया है, जिसमे आप कुछ भी हिंदी में टाइप करके उसका इंग्लिश अनुवाद कर सकते हैं। यह एक कमाल का एप है, और इंग्लिश सीखने में यह आपकी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें : आप भी कर रहे हैं CLAT परीक्षा की तैयारी, ऐसे पाएं सफलता  

इंग्लिश फिल्म

फिल्में देखना पाठ्यपुस्तक के साथ अध्ययन करने की तुलना में बहुत अधिक मजेदार है! यह उतना ही उपयोगी भी हो सकता है। यही कारण है कि अंग्रेजी सीखने में इंग्लिश फिल्मे बहुत कारगर होती है। निचे मैंने कुछ कारण बताये हैं, की इंग्लिश फिल्मे देखने से आपको क्या फायदा होगा।

  • वास्तविक अंग्रेजी – किताबें शब्दावली या व्याकरण सीखने के लिए बेहतरीन तरिका हैं, लेकिन वास्तविक देशी अंग्रेजी सुनने से बेहतर नहीं है। ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों को देखकर, आप मूल अंग्रेजी अभिनेताओं को स्वाभाविक तरीके से भाषा बोलते हुए सुन सकते हैं। यह आपको आधुनिक अंग्रेजी सीखने में मदद करेगा और शब्दावली और शैली के मामले में मूल वक्ता की तरह ध्वनि देगा।
  • बेहतर प्रायोजन – कभी-कभी यह जानना कठिन हो सकता है कि अंग्रेजी शब्द का उच्चारण कैसे किया जाता है। फिल्मों में देशी वक्ताओं को सुनना आपको चीजों को कहने का सही तरीका सिखाएगा। फिल्मों में संवाद भी अच्छे उदाहरण प्रदान करते हैं कि कैसे शब्द जुड़े हुए भाषण में बदलते हैं।
  • LIVE CONTEXT – जब आप एक शब्द सीखते हैं, तो यह याद रखना मुश्किल हो सकता है कि इसका क्या अर्थ है या इसका उपयोग कैसे किया जाए। फिल्मों में, शब्दों को एक कहानी के हिस्से के रूप में उपयोग किया जाता है और यह संदर्भ आपको उन्हें अधिक प्रभावी ढंग से सीखने और याद रखने में मदद करता है।
  • NATIVE ACCENTS – ब्रिटेन और अमेरिका में अंग्रेजी बोलने के लिए कई अलग-अलग उच्चारण हैं। फिल्में देखते समय, आप कई क्षेत्रीय लहजे का उपयोग करते हुए सुनेंगे और इससे आपको उन्हें बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। पाठ्यपुस्तक शायद ही कभी अंग्रेजी लहजे के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं।
  • EXPLORE CULTURE – आप अंग्रेजी में फिल्म देखते समय भाषा के पीछे की संस्कृति के बारे में जान सकते हैं। भाषा और संस्कृति निकटता से जुड़े हुए हैं। मूल फिल्में देखकर एक ही समय में दोनों का अध्ययन करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

एप की मदद लीजिये

अंग्रेजी व्याकरण सीखने के लिए कुछ सबसे अच्छे ऐप निचे दिए हैं, इन एप को डाउनलोड करने का लिंक भी दिया है, आप अपने अनुसार कोई भी एप या सभी एप डाउनलोड कर सकते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: