
यूपी: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बजट पर पहली प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही
सपा प्रमुख बीते सालों के बजट की याद दिलाते हुए बीजेपी पर जमकर भड़के नजर आए।
लखनऊ: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बुधवार को कहा कि आम बजट 2023-24 (Budget 2023) संसद में पेश किया। इसपर विरोधी दलों की प्रतिक्रिया आने लगी है। बजट पेश होने के कुछ ही देर बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रमुख बीते सालों के बजट की याद दिलाते हुए बीजेपी पर जमकर भड़के नजर आए।
Budget 2023: भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर- वित्तमंत्री सीतारमण
अखिलेश यादव ने बजट को लेकर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी। भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है। किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुँचाने के लिए बनता है।
भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी।
भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है। किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुँचाने के लिए बनता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 1, 2023