India - WorldTrending

जहरीली शराब से यमुनानगर में अब तक 10 मौतें, कांग्रेस नेता समेत सात गिरफ्तार

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में जहरीली शराब के कारण शुक्रवार सुबह पंजेटो का माजरा गांव के 65 वर्षीय जगीर सिंह की मौत हो गई। उसे भी उल्टी होने लगी और आंखों से दिखना कम हो गया था। इलाज के लिए जगीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।

पंजेटो का माजरा में अब तक तीन मौत हो चुकी हैं। वहीं, गुरुवार शाम मंडेबरी के 35 विपिन की मौत हो गई थी। जहरीली शराब के कारण अब तक मंडेबरी, पंजेटो का माजरा और फूंसगढ़ में 10 लोगों मौत हो चुकी है।

कांग्रेस नेता सहित सात गिरफ्तारियां

पुलिस ने जहरीली शराब केस में अभी तक कांग्रेस नेता सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शराब ठेकेदार, सप्लायर व अंबाला के बिंजलपुर में नकली शराब बनाने वाले शामिल हैं। इस मामले में अभी और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मंडेबरी में जहरीली शराब पीने से सबसे अधिक 06 मौत हुई हैं। जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों से लोग डरे हुए हैं, गांव में दहशत का माहौल है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: