India Rise Special

पीएम मोदी ने दीं लता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं 

The india rise news


 

भारतीय सिनेमा जगत में पिछले 7 दशक से लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। 

लता जी सोमवार को 91 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 1929 को इंदौर में हुआ। लता मंगेशकर पांच भाई बहनों के बीच सबसे बड़ी हैं। 

 

लता मंगेशकर को ये मुकाम यूं ही हासिल नहीं हुआ। उन्होंने काफी संघर्ष किया। पढ़ने लिखने की उम्र में परिवार के गुजर बसर के लिए स्टूडियो के चक्कर काटती थीं। जो काम मिलता वो छोटा मोटा था। लता ने आजाज़ कुछ फिल्मों में काम किया। एक फिल्म में किरदार के लिए उन्हें भवें तक कटवानी पड़ गईं थीं। उन दिनों लता काफी रोईं थीं। 

 

वे स्टूडियो भी पैदल जाया करती थीं। घर के लिए पैसे बचे इस लिए उन्होंने काफी पैदल सफर किया। घर वालों की नींद खराब न हो इसलिए घर से भूखे ही सुबह निकल आती थीं और सारा दिन काम करती थीं। स्टूडियो में कैंटीन है यह उन्हें पता नहीं था। एक दिन उनके चहरे पर भूख देख स्टूडियो में काम करने वाले व्यक्ति ने पूछा, आप खाना क्यों नहीं खाती तो लता जी ने कहा कि यहां खाना मिलता नहीं। उस व्यक्ति ने उन्हें कैंटीन दिखाई लता जी ने 2 3 दिन वहां खाना खाया फिर खाना बंद कर दिया क्योंकि कैंटीन का खाना महंगा था। 

 

लता जी के किस्मत का सितारा 1949 को चमका जब उन्होंने फिल्म महल का मशहूर गाना ‘आएगा आने वाला आएगा..’ गाया। यह गाना उस समय की मशहूर गुलूकारा टुनटुन जी गानें वाली थीं किसी वजह से मजबूरन यह गाना लता जी को दिया गया। इस गाने ने हिंदुस्तान में धूम मचा दी। फिर एक के बाद एक किस्मत के सितारे उनके लिए खुलने लगे। 

 

इन हस्तियों ने दी बधाइयां 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें को बधाई देते हुए कहा ‘आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। लता दीदी देशभर में जाना पहचाना नाम हैं। मैं खुद को भग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा उनका स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा है। 

 

वहीं अमित शाह ने संगम बताया

के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लता दीदी को बधाई देते हुए लिखा, ‘स्वर, संस्कार और सादगी की अद्भुत संगम आदरणीय 

@mangeshkarlata

 दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।

 

आपने संगीत की उच्चतम परंपराओं एवं मूल्यों को स्थापित कर अपनी मधुर वाणी से दुनिया भर में मिठास भरी है। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: