Entertainment

सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद आज इस एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल है

‛लगान’ और ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 20 जुलाई 1980 को दिल्ली में हुआ था। सभी माता पिता की तरह ग्रेसी के पेरेंट्स भी अपनी बेटी को डॉक्टर, इंजीनियर बनाना चाहते थे लेकिन ग्रेसी को तो डांस पसंद था।

लीड रोल में छा गईं थी ग्रेसी

ग्रेसी सिंह बड़े-बड़े सुपरस्टार जैसे आमिर ख़ान और संजय दत्त के साथ सुपरहिट फिल्मों में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में किए गए बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। लेकिन एक्ट्रेस एक लंबे समय से बॉलीवुड में नजर नहीं आईं हैं।

https://www.instagram.com/p/CCLWjiFJT2E/?igshid=11biw8qv332lp

होंठो पे ऐसी बात गाने पर हुआ था स्क्रीन टेस्ट

बता दें कि जब ग्रेसी ने फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उन्होंने लगान फिल्म में स्क्रीन टेस्ट के लिए होंठो पे ऐसी बात पर जोरदार डांस किया था। करेंगी भी तो क्यों नहीं आखिरकार ग्रेसी भरतनाट्यम ट्रेंड डांसर जो हैं। ग्रेसी ने बॉलीवुड में शानदार एंट्री मारी थी। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म गंगाजल में भी काम किया था। फिर उन्होंने टीवी में भी काम किया था लेकिन धीरे-धीरे वो टीवी पर भी दिखना बंद हो गईं।

सीरियल में किया था काम 

ग्रेसी ने टीवी सिरियल संतोषी मां में भी अहम भूमिका निभाई थी। समय के साथ एक्ट्रेस के लुक में काफी बदलाव आया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: