PoliticsTrending

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सुरेश खन्ना ने कसा तंज, कहा- ” न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी ”

योगी सरकार के कसीदे कसते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के द्वारा महिलाओं पर केंद्रित घोषणा पत्र का मजाक उड़ाते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रियंका गांधी को अच्छी तरह मालूम है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता उनसे कोसों दूर है। खन्ना ने कहा यदि कांग्रेस पार्टी की नियत वाकई में साफ होती तो या घोषणा पत्र पहले कांग्रेश शासित राज्यों में लागू होता। खन्ना ने कहा कि प्रियंका काया घोषणा पत्र मिशन शक्ति से प्रेरित होकर व्यक्तिगत लागू होता है। सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रियंका गांधी को मालूम है ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी।

गौरतलब है कि वही योगी सरकार के कसीदे कसते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार योगी सरकार में महिलाओं के स्वाभिमान, स्वालंबन, शिक्षा सम्मान सुरक्षा और सेहत के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं इसी के चलते प्रियंका गांधी वाड्रा को भी गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने प्रियंका गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि अच्छा होता कि पहले प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सख्त कदम उठाती और फिर महिलाओं के सम्मान सम्मान सुरक्षा सेहत की बात करती।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: