
मेघन मार्कल हैं ब्रिटिश शाही परिवार की सबसे बुद्धिमान सदस्य
एक नए अध्ययन के अनुसार, मेघन मार्कल, डचेस ऑफ ससेक्स, “ब्रिटिश शाही परिवार की सबसे बुद्धिमान सदस्य” हैं। ऑक्सफोर्ड रॉयल रीसर्च परिवार के शाही सदस्यों की अकादमिक साख पर आधारित है। उनके हाई स्कूल के परिणामों से लेकर सभी कॉलेज, जिनमें वे गए। शिक्षा कंपनी ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का इस्तेमाल किया, जो कॉलेजों को उनकी शैक्षणिक प्रतिष्ठा के आधार पर रेट करती है।
अध्ययन के आधार पर मेघन मार्कल, जो कि दो बच्चों की मां हैं, के पास प्रतिष्ठित कॉलेज से थिएटर और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में डबल डिग्री है। अपनी इन क्वॉलिफिकेशन के चलते उन्होंने इस लिस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इवान्स्टन, इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है। उनका कॉलेज 2021 की क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में 30वें नंबर पर है।
इसे भी पढ़ें –UP Election 2022: अमित शाह का हरदोई दौरा कल, जन विश्वास यात्रा में होंगे शामिल
ऑक्सफोर्ड रॉयल के एक प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा, “एक शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोगों का जीवन आसान नहीं होता है। उन्हें पूरी दुनिया से क्रिटिसिज़म झेलना पड़ता है और पब्लिक सपॉटलाइट में जीवन जीना पड़ता है। मेघन मार्कल की शैक्षणिक ताकत ने उन्हें इस भूमिका के लिए पूरी तरह से सही साबित किया है।”
अपने पति प्रिंस हैरी के साथ शाही कर्तव्यों से पीछे हटने के उनके कदम पर बात करते हुए प्रवक्ता ने कहा, “जबकि ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने राजघराने के कामकाज से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब मेघन की इच्छा अनुसार वे दुनिया के गंभीर मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने मंच का उपयोग करेंगे। मेघन का यह कदम उनकी बुद्धिमत्ता, विश्लेषणात्मक दिमाग और शैक्षिक वंशावली को दर्शाता है।”
इस बीच, केट मिडलटन, डचेस ऑफ कैम्ब्रिज, का नाम इस अध्ययन में दूसरे सबसे बुद्धिमान शाही सदस्य में आता है। उन्होंने इंग्लैंड के विल्टशायर के निजी मार्लबोरो कॉलेज में हाई स्कूल में पढ़ाई की है। यह QS वर्ल्ड रैंकिंग में 91 वें स्थान पर है। वहीं प्रिंस विलियम तीसरे स्थान पर आ गए, जबकि प्रिंस हैरी ऑक्सफोर्ड रॉयल के शीर्ष 10 में नहीं हैं।