
TrendingUttar Pradesh
भारतीय प्रवासी सम्मेलन पर अखिलेश ने कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बात…
एक सर्वे की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, भारत से हर दिन पांच सौ लोग दूसरे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंदौर में चल रहे प्रवासी सम्मेलन को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करते लिए लिखा है कि, उधर हर दिन पांच सौ लोग देश छोड़ के जा रहे हैं, इधर भाजपाई ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ मना रहे हैं।
आपको बता दें कि, हाल ही में जारी एक सर्वे की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, भारत से हर दिन पांच सौ लोग दूसरे देशों नागरिकता लेकर देश भारतीय नागरिकता को छोड़ रहे हैं। जिसे लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उधर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शिवराज सिंह चौहान की सरकार प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। जिसका उद्घाटन बीते रविवार को सीएम ने किया था। सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा। समापन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मेलन में शामिल होंगी।