
TrendingUttar Pradesh
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई महत्पूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
योगी सरकार अपनी मुहर लगा सकती है। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत कुछ विभागों की नई नीतियां पेश की जा सकती हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत कुछ विभागों की नई नीतियां पेश की जा सकती हैं।
दुग्ध विकास संसोधन नीति का प्रस्ताव भी किया जा सकता है पेश
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक(cabinet meeting) आज (गुरुवार) लोक भवन में सुबह 11 बजे होगी। कैबिनेट बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह, कृषि सहित अन्य विभागों के करीब 12 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर योगी सरकार अपनी मुहर लगा सकती है। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत कुछ विभागों की नई नीतियां पेश की जा सकती हैं।
कैबिनेट मीटिंग में छह नई या संशोधित नीतियों को स्वीकृति मिल सकती है।इसके अलावा नई स्टार्टअप नीति का प्रस्ताव लाया जा सकता है। पुलिस जवानों को पदोन्नति में लाभ से जुड़ा संशोधन प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। इसके अलावा दुग्ध विकास संसोधन नीति का प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है।