IndiaIndia - World

डी राजा का पीएम मोदी को खत, लिखा-श्रमिकों के अधिकारों का हो रहा हनन

सीपीआई के जनरल सेक्रेटरी डी राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। डी राजा ने इसेंशियल डिफेंस सर्विसेज ऑर्डिनेंस 2021 के विरोध में पत्र लिखा है। डी राजा ने कहा है कि यह कानून एक ऐसी सरकार लेकर आई है, जो स्वयं को लोकतंत्र की रक्षक बताती है। लेकिन दूसरी ओर वह श्रमिकों को हड़ताल करने का भी अधिकार नहीं देना चाहती है। जो इस देश के लोकतंत्र ने उसे दे रखा है।

उन्होंने नए कानून को ड्रैकोनियन करार दिया है। रक्षा क्षेत्र के उद्योगों में श्रमिकों को हड़ताल करने के अधिकार को खत्म करना उनके मूल अधिकारों का हनन है। डी राजा ने अपने पत्र में लिखा है कि हड़ताल करने से रोकना श्रमिकों को मिले लोकतांत्रिक, कानूनी अधिकारों का हनन है। इस कानून के तहत अगर कोई व्यक्ति हड़ताल का ऐलान भी करता है।

बिना किसी जांच के उसकी नौकरी खत्म की जा सकती है और उसे जेल में डाला जा सकता है। सीपीआई नेता के मुताबिक कोई श्रमिक बिना कारण के हड़ताल नहीं करता। श्रमिक के पास जब बातचीत के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। अंतिम हथियार के रूप में हड़ताल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस अधिकार को भी खत्म कर दिया जा रहा है तो इसका अर्थ है कि अब श्रमिकों के किसी भी अधिकार को कभी भी कुचला जा सकता है। वे इसके लिए कोई आवाज नहीं उठा पाएंगे।

यह भी पढ़ें:समुद्र के पानी में धधकने लगी आग, वीडियो देख होगी हैरानी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: