Delhi

इस तारीख को दिल्ली के दौरे पर जाएगें योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

उत्तर प्रदेश में भाजपा के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नए मंत्रिमंडल पर चर्चा करने के लिए दिल्ली के दौरे पर हैं।

 

 

नड्डा, अमित शाह और बी.एल. संतोष रहेंगे मौजूद 

 

 

इस बैठक में दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और बी.एल. संतोष मौजूद रहेंगे। जिसमें शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर भी चर्चा की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नए उपमुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट में कई नए चेहरों पर भी विचार कर रही है। आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष रतन देव सिंह, मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी दिल्ली गए हैं।

 

 

योग्यता, जाति और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर होगा चुनाव

 

 

माना जा रहा है कि, भाजपा नेतृत्व ने योग्यता, जाति और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर संभावित उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की एक बुनियादी सूची तैयार की है। क्योंकि भाजपा अपने मंत्रिमंडल में हर जाति को जगह देना चाहती है। हांलाकि, सूची में अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा। डिप्टी सीएम की रेस में स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य हैं।

 

 

केशव ओबीसी का हैं अहम चेहरा

 

 

जहां एक तरफ स्वतंत्र देव सिंह परिवहन मंत्री थे, इसके अलावा वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। तो वहीं दूसरी तरफ केशव प्रसाद मौर्य इस बार के चुनाव में सिराथू सीट से जरूर हारे हैं। लेकिन वह ओबीसी का चेहरा हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य में अच्छी तरह से अपनी छवि को भुनाया, इसलिए उन्हें एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: