
TrendingUttar Pradesh
ज्ञानवापी विवाद में आज आ सकता है बड़ा फैसला, भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान से जुड़ा है मामला
वाराणसी : ज्ञानवापी विवाद मामले में भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान का केस सुनवाई योग्य है या नहीं इसको लेकर कोर्ट गुरुवार को अपना फैसला सुना सकता है। मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन महेंद्र प्रसाद पांडेय की फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है।
ये भी पढ़े :- Chitragupta Puja 2022: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी भगवान चित्रगुप्त के पूजन-दिवस की शुभकामनाएं
आपको बता दें कि, इस मुकदमे में हिंदू और मुस्लिम पक्ष की बहस बीते 15 अक्टूबर को पूरी हो चुकी है। उस दिन कोर्ट ने दोनों पक्षों को उनकी अपनी बहस की लिखित प्रति 18 अक्टूबर को दाखिल करने को कहा था। इसके साथ ही मुकदमे की सुनवाई की अगली डेट 27 अक्टूबर तय कर दी थी।