
लखनऊ : आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व एक बार फिर अखिलेश यादव ने नफरतों को बुलाकर सामाजिक भाईचारा महसूस प्रेम बढ़ाने के लिए समाजवादी इत्र लॉन्च किया है। बता दें कि इससे पहले भी समाजवादी पार्टी 2016 में समाजवादी परफ्यूम लांच किया था। समाजवादी परफ्यूम के लांच के अवसर पर सपा एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म होगी।
गौरतलब है कि इस इत्र को बनाने में 4 महीने का समय लगा है। सपा एमएलसी ने बताया कि इस चित्र को बनाने में 22 प्राकृतिक इत्र का प्रयोग किया गया है जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक शामिल है। इतना ही नहीं पुष्प राज्य ने दावा किया कि इसमें समाजवाद की सुगंध आती है। उन्होंने कहा कि इसमें 22 प्राकृतिक चीजों को इसलिए मिलाया गया है आज प्रदेश में जो नफरत की आंधी फैली हुई है 2022 में उसे या परफ्यूम भगा देगा।
इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि समाजवादी परफ्यूम हिंदुस्तान की खुशबू है जो लोग देश में नफरत फैलाना चाह रहे हैं उन्हें उखाड़ फेंकने का काम करेगा समाजवादी इत्र। यह समाज में लोगों को जोड़ने का काम करता है।