
उपेक्षित वर्ग के उन्नयन के लिए काम किया- त्रिवेंद्र सिंह रावत
उन्होंने रक्तदान और पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को गति दी
पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के कमजोर और उपेक्षित वर्ग के उन्नयन के लिए काम किया था। साथ ही महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए रूरल ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए है और विकास कार्य से राज्य की जनता संतुष्ट है।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/joined-the-party-in-the-presence-of-union-minister-smriti-irani/
कई लोगों ने संगठन की सदस्यता को किया ग्रहण
भानियावाला में आयोजित कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में भाजपा की विचारधारा और रीति-नीति से प्रभावित होकर डोईवाला नगरपालिका सभासद ईश्वर रौथाण के नेतृत्व में कई लोगों ने संगठन की सदस्यता को ग्रहण किया। रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
भाजपा के लिए पहले राष्ट्र आता है। राज्य का सर्वागींण विकास भाजपा ही कर सकती है। उनकी सरकार ने महाविद्यालयों में 93 प्रतिशत फैकल्टी को उपलब्ध कराई है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में पेयजल कनेक्शन देने का काम किया है। कहा कि इस साल उन्होंने रक्तदान और पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को गति भी दी है।