India Rise Special

असम के व्यक्ति के खाते से महिला ने उड़ाए 18 लाख रुपये , पटना से हुई गिरफ्तार

पटना।साइबर क्राइम के जरिये असम के एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट से 18 लाख उड़ाने वाली महिला को मुम्बई पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। महिला अपराधी खुद को पुलिस से बचाने के लिए पटना की एक मोबाइल की दुकान में काम कर रही थी, लेकिन उसका मुख्य काम जालसाजी था। मुंबई पुलिस महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। अपराधी महिला की पहचान अंजली शर्मा के तौर पर हुई है।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, अपराधी अंजली शर्मा ने पीड़ित जोरहाट के एक युवक के खाते से 18 लाख रुपये एक खाते में ट्रांसफर करवाए थे। इसमें से उसने 9.80 लाख की निकासी कर ली थी। इस मामले में 2021 में जोरहाट में ही मामला दर्ज किया गया था, बाद में यह केस मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया था।

 

 

 

 

 

पुलिस ने मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, “अंजली शर्मा ने बहुत ही शातिराना तरीके से पूरी घटना को अंजाम दिया था। उसने पटना के शास्त्रीनगर की रहने वाली नेहा कुमारी के नाम व पते पर इंडसइंड बैंक में खाता खोला था। हालांकि, उसने बैंक दस्तावेज में फोटो और हस्ताक्षर अपने ही किए थे। नेहा को इस खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसी खाते में उसने 18.79 लाख की अवैध राशि का ट्रांजैक्शन करवाया। जानकारी होने पर मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया।”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: