Delhi

दिल्ली में घर में घुसकर पड़ोसी ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली ।  राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। दिल्ली के पांडव नगर मे दो युवकों ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके साथ ही उसकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया है। इस साथ ही महिला ने आरोप लगाया है कि, उसके पड़ोस के ही दो लड़कों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामले की रिपोर्ट पुलिस प्रशासन ने दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार बताये जा रहे है।

ये है पूरा मामला

एक समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, दुष्कर्म के दोनों आरोपियों की पहचान नवल और नागेंद्र के तौर पर हुई है। नागेंद्र का मयूर विहार इलाके में फार्म हाउस निवासी है, वही पीड़िता यमुना खादर में रहती है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया कि, बीते 13 नवंबर की रात वह घर में अकेली थी और उसके पति कुछ काम से बाहर गए हुए थे। इस लिए उसने अपने पास में रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्ची बुला ली। क्योंकि वह अकेली थी, यह जानकर उसी समय दोनों आरोपी पीड़िता के घर मे जबरन अंदर आ गए। नागेंद्र ने बछड़ा बांधने का बहाना कर किशोरी को घर से बाहर ले गया। नागेंद्र के जाते ही नवल ने महिला के साथ  दुष्कर्म  को अंजाम दिया। दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद ही नवल वहां से भाग गया। पीड़िता जब बदहाल अवस्था में बाहर आई तो उसमें देखा नागेंद्र बच्ची के साथ जबरजस्ती करने का प्रयास कर रहा था। पीड़िता को देख पकड़े जाने के डर से नागेंद्र बच्ची को छोड़ वहां से भाग गया।

आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला और बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। मामले की पड़ताल करते हुए पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: