Delhi

दिल्ली में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपियों ने पीड़िता के दोनों हाथ तोड़े

दिल्ली। दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र में एक चौक देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल ,  मोहल्ले में हुई मामूली से झगड़े को लेकर तकरीबन दर्जन पर लोगों ने गर्भवती महिला के घर मे घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ कर के उसके साथ मारापीट भी की है। महिला के साथ साथ उसके पति को भी बुरी तरह से पीटा है। मौकाए वारदात से आरोपी फरार है।

 

पीड़िता को गम्भीर हालत में दिल्ली के जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गयी है। मार पीट के दौरान महिला के दोनों हाथ टूट गए है।इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस के पास दर्ज कराई है। पुलिस के सामने दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि, घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार,  पीड़िता अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में किराए से मकान लेकर रहती है। पीड़िता के परिवार में पति व बच्चे हैं। पीड़िता इन दिनों छह माह की गर्भवती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि,  करीब पांच-छह माह पूर्व इनके परिवार का पड़ोसी आसिफ के परिवार से झगड़ा हुआ था।

 

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि, बीते रविवार को मोहल्ले में रहने वाले आसिफ जिनसे उनका कुछ माह पहले भी झगड़ा हुआ था, उसने पीड़िता के बर्तन में थूक दिया। इस बात को लेकर पीड़िता और आसिफ में कहा सुनी शुरू हो गयी। जिसके बाद आसिफ के घर के आधा दर्जन लोगों ने पीड़िता पर हमला कर दिया। हमले के दौरान लोगों ने पीड़िता के पेट पर डंडा मारा तो पीड़िता ने दोनों हाथों से अपना पेट पकड़ लिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसके हाथों पर डंडा मारते रहे। जिससे पीड़िता के दोनों हाथ टूट गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति से भी जमकर मारपीट की।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: