महिला ने की आत्महत्या, विभिन्न धाराओं के तहत पति हुआ गिरफ्तार
बच्चा न होने के कारण महिला को किया जाता था प्रताड़ित
कांगड़ा जिले के शाहपुर के धनोटू गांव में एक महिला ने लगायी फांसी। थाना शाहपुर पुलिस ने महिला के पति को इस जुर्म में किया गिरफ्तार। साथ ही मृतक महिला के भाई ने जीजा पर बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप। बता दें भाई की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने की आत्महत्या, विभिन्न धाराओं के तहत पति हुआ गिरफ्तार|
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/late-virbhadra-singhs-wife-will-enter-the-election-campaign-read-news/
महिला ने की आत्महत्या, विभिन्न धाराओं के तहत पति हुआ गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला सरला देवी, पत्नी जोगिन्द्र सिंह निवासी कुठेड़ धनोटू का शव रात को घर में ही संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका पाया गया था। इसके बारे में जब मायके पक्ष को पता चला तो काफी संख्या में लोग कुठेड़ पहुंच गए।
मृतका के भाई राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन सरला देवी (32) की शादी 2007 में जोगिंद्र सिंह (40) के साथ हुई थी, लेकिन शादी के 13-14 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें बच्चा नहीं हुआ। इसी कारण ससुराल पक्ष के लोग सरला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे जिसके बोझ तले उसने आत्महत्या की।
पुलिस ने मृतका के पति जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाना शाहपुर के SHO त्रिलोचन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया है। मामले की जांच अभी भी चल रही है।