
Trending
क्या रद्द हो जाएगी रामरहीम की पैरोल ? वकील ने भेजा हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस
हरियाणा : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी कर राम रहीम की पैरोल को रद्द करने की मांग की है।
दरअसल, हत्या और साध्वियों की यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को कुछ समय पहले पैरोल दी गई थी। एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने लीगल नोटिस जारी करते हुए कहा कि, राम रहीम बेहद गंभीर अपराधों का दोषी हैं और इस तरह के अपराधी को पैरोल का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए।
ये भी पढ़े :- भारत ने चीनी निर्यात पर लगे प्रतिबन्ध को एक साल के लिए बढ़ाया, जानिए निर्यातकों क्या होगा फायदा ?
अरोड़ा ने लीगल नोटिस में राम रहीम की पैरोल को तुरंत रद्द करने की हरियाणा सरकार से मांग की है। नोटिस में कहा गया है कि, इस प्रकार के अपराधी को खुद को प्रचारित करने की इजाजत नहीं हो सकती है।