India Rise Special

राजभवन की ओर से शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां हो गयी हैं पूरी

बुधवार को राज्यपाल लेंगे पद की शपथ

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मंगलवार को पहुंचेंगे देहरादून। वह बुधवार को सुबह 10.45 बजे राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन की ओर से शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां हो गयी हैं पूरी।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/heavy-rain-became-an-obstacle-people-had-to-face-difficulties/

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफ़ा देने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वह करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए हैं। राज्यपाल के सचिव बी के संत के मुताबिक नए राज्यपाल मंगलवार को देहरादून पहुंच जाएंगे। जो बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

राजभवन की ओर से शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां हो गयी हैं पूरी

राज्यपाल के सचिव के मुताबिक निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सोमवार दोपहर दो बजे देहरादून से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया था। इससे पहले राजभवन में भारतीय सेना के कोर मराठा बटालियन की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें सलामी दी।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। सीमा से जुड़े मसलों और सैन्य विषयों पर वार्तालाप के लिए सात बार से ज्यादा वह चीन के दौरे कर चुके हैं। इसी सिलसिले में वह दो बार पाकिस्तान का भी दौरा कर चुके हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: