Government Policies

क्या है फिट इंडिया अभियान ? क्या है इस अभियान की आवश्यकता?

फिट होने का सीधा साधा मतलब होता है कि इंसान स्वास्थ्य है। पूरी दुनिया में लोग फिट रहने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कई लोग एक्सरसाइज करते हैं और कई लोग ही होगा और सही खान-पान रखकर फिट रहने की कोशिश करते हैं। दुनिया में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कि फिट रहने के लिए जिम भी जाते हैं। सभी का स्वास्थ्य रहना एक बहुत ही आवश्यक चीज है और यही वजह है कि भारत में भी स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त की जाती है।

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज ने की गला रेत कर आत्महत्या

What is the Fit India campaign

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज ने की गला रेत कर आत्महत्या

इसी वजह से भारत की सरकार ने सभी भारतीयों के स्वास्थ्य को लेकर कई योजनाएं तैयार की है। चाहे वह स्वास्थ्य बीमा हो या फिर पोषण अभियान भारत सरकार ने हर तरीके की योजना बनाई है। ऐसे ही एक और योजना है जिससे भारत सरकार ने अभियान का रूप दिया है ताकि भारत देश में लोग इसका फायदा उठाकर अपने आप को फिट रख सके। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का नाम फिट इंडिया अभियान (Fit India Movement) है। आज हम आपको सरकार के इसी महत्वकांशी अभियान के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज ने की गला रेत कर आत्महत्या

क्या है फिट इंडिया अभियान?

अपने स्वास्थ्य के प्रति हर कोई चिंतित रहता है। यही बचा है कि भारत देश में भी हर कोई स्वास्थ्य यानी कि फिट रहने के लिए सारे उपाय करता है। जो इंसान फिट नहीं होता है उसे ज्यादातर बीमारियां घेर लेती है और वह जीवन में उदासीन रवैया अपनाने लगता है। अपने जीवन को खुलकर जीने के लिए भी सभी का फिट रहना बहुत ही आवश्यक है इसी वजह से सरकार ने कई योजनाएं शुरू की। ऐसा ही एक अभियान भी सरकार ने शुरू किया जिसका नाम फिट इंडिया अभियान (Fit India Movement) है।

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज ने की गला रेत कर आत्महत्या

फिट है तो हिट है ,कहावत है पर एकदम सही बैठती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ‘फिट इंडिया अभियान’ का आरंभ किया था। खेल दिवस के अवसर पर इसे लॉन्च किया गया था और हम सब यह तो जानते ही हैं कि खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इसी दिन से अब 4 साल के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया है ।उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को एक फिटनेस प्रतिज्ञा के लिए प्रेरित किया। फिट इंडिया मूवमेंट का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में खेल और फिटनेस को प्राथमिकता देना है और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखना है।

यह 29 अगस्त, 2019 को लॉन्च किया गया था।मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य देश के लोगों को फिट रखना हेयर इसी के लिए इस मूवमेंट (Fit India Movement) का आयोजन किया है। दुनिया के सबसे स्वस्थ देशों की सूची में भारत का 120वां स्थान है ।फिटनेस के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए मूवमेंट को शुरू किया है जिसके लिए लाइफ स्टाइल में फिटनेस को जगह देने के लिए मोदी सरकार ने इस मूवमेंट का आयोजन किया है।इसे लॉन्च करते वक्त पीएम मोदी ने कहा कि खेलों का फिटनेस से सीधा संबंध है। इस अभियान में खेल मंत्रालय ही नहीं एचआरडी और पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय सभी एक साथ काम करेंगे और देश के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज ने की गला रेत कर आत्महत्या

क्या है इस अभियान की आवश्यकता?

हेल्थ इस वेल्थ अंग्रेजी का एक बहुत ही प्रचलित मुहावरा है जिसका मतलब होता है स्वास्थ्य ही असली खजाना है। और अपने शरीर को स्वस्थ रखना ही हर किसी के लिए आवश्यक है। यही वजह है कि भारत देश में इस अभियान की आवश्यकता पड़ गई।

भारत में करीब 5 करोड़ से ज्यादा लोग दिल की बीमारी से पीड़ित है और अभी भी 64 फीसदी भारतीय एक्सरसाइज नहीं करते हैं । 34 फीसदी लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं जिसकी वजह से उनको कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
भारत में डायबिटीज बीमारी बहुत ही ज्यादा है और इसीलिए इसे डायबिटीज की राजधानी कहते हैं। देश में 7 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज का शिकार हैं और भारत में हर साल 2.6 लोगों की मौत हाइपरटेंशन की वजह से होती है ।
अभी देश में 3 करोड़ से ज्यादा लोग मोटापे से पीड़ित हैं और फिर भी देश के 31 फीसदी लोगों के पास एक्सरसाइज का समय नहीं है ।एक सर्वे के अनुसार, साल 2025 तक 5 करोड़ लोग मोटापे का शिकार होंगे जिसकी वजह से कई बीमारियां होती हैं।
यही वजह है कि भारत देश में फिट इंडिया अभियान (Fit India Movement) जैसे अभियान की बहुत ज्यादा आवश्यकता है।

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज ने की गला रेत कर आत्महत्या

क्या हैं योजना की विशेषताएं?

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है:

–इस अभियान में सर्वप्रथम लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और साथ ही साथ उन्हें स्वस्थ रखना भी है।

–इस अभियान में सरकार फिटनेस प्रोग्राम के अंतर्गत ही कई अलग-अलग योजनाएं भी चलाएगी जिसमें रोगों से दूर रहने के तरीकों के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाएगी।

–इस अभियान को 4 वर्ष तक के लिए निर्धारित किया गया है।

–इस अभियान के अंतर्गत पहले साल में शारीरिक फिटनेस पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और लोगों को उसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

–इस अभियान में दूसरे साल में लोगों को उनके खान-पान के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के साथ इसमें यह भी बताया जाएगा कि पोषण और पौष्टिक खाना किस प्रकार से लिया जा सकता है।

–अभियान के तीसरे वर्ष में लोगों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के बारे में बताया जाएगा इसमें हम लोगों को अपने पर्यावरण के अनुकूल रहकर किस तरीके से अपने जीवन को डालना है इसके बारे में सभी को जानकारी प्रदान की जाएगी।

–अभियान के अंतिम वर्ष में लोगों में रोगों से दूर रहने के प्रति जागरूकता फैलाए जाएगी।

–इस अभियान में लोगों को जागरूक करने के लिए अच्छी तरीके से प्रचार प्रसार किया जाएगा जिसमें वह किताबों और अन्य सामग्री का वितरण भी करेंगे इसी के साथ-साथ मोबाइल एप वेब पोर्टल और सोशल मीडिया से भी प्रचार प्रसार किया जाएगा।

–इस अभियान के जरिए स्कूलों और कॉलेजों में लोगों को फिटनेस के लिए फिजिकल एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।

–इस अभियान के तहत देश के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी यानी कि विश्वविद्यालयों को बच्चों के लिए एक फिटनेस प्लान भी तैयार करना होगा जिससे उन्हें अपने पोर्टल या वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

–केंद्र सरकार का यह अभियान गांव और पंचायत से शुरू होकर खंड ,जिला और राज्य स्तर तक चलेगा।

इसी वजह से अपने आपको सेहतमंद रखने के लिए आपको भी जल्द से जल्द फिट इंडिया अभियान (Fit India Movement) में जुड़ जाना चाहिए और सभी को इसके बारे में जागरूक भी करना चाहिए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: