
नई दिल्ली : 26 अगस्त को सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार रखने के लिए ई श्रम पोर्टल (e-Shram portal) लॉन्च किया जाएगा। ई-श्रम पोर्टल का लोगो केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा आज लॉन्च किया गया है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 26 अगस्त को पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद से उसी दिन से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की मांग करने वाले श्रमिकों के उनके सभी सवालों के जवाब तथा एक राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर 14434 उनके समाधान के लिए भी लॉन्च किया जाएगा।
पोर्टल से होने वाले पांच फायदे
1. असंगठित क्षेत्र के श्रमिक पोर्टल के शुभारंभ के बाद से उसी दिन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर सकते हैं।
2. कार्यकर्ता जन्म तिथि, होम टाउन, मोबाइल नंबर तथा सामाजिक श्रेणी जैसे दूसरे जरूरी डिटेलस भरने के सिवा, अपने आधार कार्ड नंबर तथा अपने बैंक खाते की जानकारी का प्रयोग करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
3. एक ई-श्रम कार्ड श्रमिकों को जारी कर दिया जाएगा इस श्रमिक कार्ड में 12 अंकों का विशिष्ट नंबर दिया होगा।
4. इसका श्रम पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा स्कीम का एकीकरण करना है।
5. सरकार का लक्ष्य 38 करोड़ असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल के द्वारा निर्माण मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी वालों तथा घरेलू कामगारों को पंजीकरण करना है।