पश्चिम बंगाल : नबान्न चलो मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प, हिरासत में लिए गये सुवेंदु अधिकारी
नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल(West Bengal) में नबान्न चलो मार्च(Nabann let’s march) निकालने के लिए सड़क मार्ग से इजाजत न मिलने के बावजूद कई भाजपा कार्यकर्ता अब नदी पार करके कोलकाता पहुंचने की कोशिश में हैं।
और इस सभी कार्यकर्ता नाव के जरिए नदी पार कर रहे हैं और हाथ में भाजपा का झंडा लहरा रहे हैं। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। इधर कोलकाता में पुलिस की बेरिकेडिंग की वजह से हावड़ा ब्रिज पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
ये भी पढ़े :- यूपी : योगी कैबिनेट बैठक खत्म, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी(Suvendu Adhikari) को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि, वो नबान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सुवेंदु ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है, इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। सुवेंदु के अलावा राहुल सिन्हा और लॉकेट चटर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है।
नबान्न चलो मार्च के आह्वान के बीच हावड़ा के संतरागाछी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।