
दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव चेतावनी, जानिए मौसम पूर्वानुमान
दिल्ली : भारत के कई बड़े शहरों में गर्मी की मार लोग झेल रहे हैं। वहीं यूपी समेत बिहार, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में अभी कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी के साथ चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।
दिल्ली समेत सभी राज्यों के मौसम का हाल
मौसम विभाग की माने तो देश की राजधानी दिल्ली में आज लोगों को हीटवेव की कहर झेलना पड़ सकता है। इसी के साथ आज यहां का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ मे आज न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। जबकि दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में आज न्यूनतम तापमान 27.0 और अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।वहीं गुजरात में आज न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
इन राज्यों में सताएंगी गर्मी
मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश समेत महाराष्ट्र, बंगाल और राजस्थान में गर्मी सताने वाली है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की माने तो पुडुचेरी और शिलांग में आज हल्की बारिश होना का अनुमान है।