
बूथ जीता तो चुनाव जीते के नारे के साथ 2022 में फिर बनाएंगे सरकार
आगामी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही जिले के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीते के नारे को सफल बनाना है।
उन्होंने कहा कि लोकहित के कार्य करने के लिए अब केवल चार महीने का समय ही बचा है। चुफाल हवालबाग, सोमेश्वर और स्याही देवी मंडल कार्यसमिति की बैठक को मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।
हवालबाग मंडल की बैठक में चुफाल ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी का विजन है कि आखिरी छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचे। कार्यकर्ता इसके लिए हरसंभव प्रयास करें। चुनाव जीते के मंत्र के साथ चुनाव में जीत दर्ज करेंगे ।
ये भी पढ़े ;-खुशखबरी : देहरादून से दिल्ली के लिए अब रोज मिलेगी वॉल्वो बस
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों की परेशानियां जाने और उनको दूर करने का प्रयास करें।
सांसद अजय टम्टा ने भारत सरकार की उपलब्धियां बताकर कार्यकर्ताओं से उनका प्रचार, प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल महामंत्री मदन बिष्ट ने संचालन किया।
बैठक में DCB अध्यक्ष ललित लटवाल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, हरीश कनवाल, मोहन चौहान, राहुल बिष्ट, ललित तड़ागी, कैलाश गोस्वामी, भूपेंद्र आर्या आदि रहे। सोमेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक में चुफाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए संगठन को मजबूत बनाएं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राज्य सरकार की उपलब्धियां रखीं और कार्यकर्ताओं से योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए कहा। शीतलाखेत में हुई स्याही देवी मंडल की बैठक में कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने विश्व में देश का नाम हर क्षेत्र में रोशन किया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि तीन सौ से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार शुरू कर चुकी है।
जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, मंडल प्रभारी शैलेंद्र साह ने भी अपने अपने विचार रखे। कृपाल नयाल की अध्यक्षता में गणेश जलाल और वीरेंद्र चिलवाल ने संचालन किया।बीजेपी ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की।
मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार के साढ़े चार के कार्यकाल में लोगों की समस्याओं को दूर किया है। जनता बीजेपी सरकार के कार्यों से खुश है। मुख्य वक्ता शेर सिंह गढ़िया, विधायक चंदन राम ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को जनता को देनी होगी।