Delhi

राजधानी दिल्ली में मौसम ले सकता है करवट, IMC ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल चुका है। भले ही न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई हो लेकिन तेज हवाएं और बारिश ने एक बार फिर ठंड को बुला दिया है। दो दिन से दिल्ली-बिहार और पंजाब में तेज हवाओं से लोग परेशान है तो वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में बारिश में बारिश होने की पूरी उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं क्या है आज के मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम

 

देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने की आसार है इसी के साथ यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश होने की उम्मीद है।

 

राजस्थान का मौसम

 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से 24 फरवरी तक राजस्थान में बादल के छाए रहेंगे और बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जबकि पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर की ही रफ्तार से धूल भरी हवा चलने की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान में बारिश होने की पूरी उम्मीद है।

 

बिहार का मौसम

 

आज बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की माने तो पटना समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का पूरा अनुमान है।

 

पंजाब का मौसम

 

मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब में मौसम साफ रहेगा, लेकिन प्रदेश में आज बादल छाए रहने की पूरी उम्मीद है। पंजाब में  आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है।

 

जम्मू-कश्मीर का मौसम

 

जम्मू-कश्मीर में आज से मौसम ने करवट बदल लिया है।  मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही कई दिनों तक तक रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी होने की भी उम्मीद है। आज जम्मू के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के अनुमान है। जबकि वहीं कश्मीर में अधिकतम तापमान 0 डिग्री और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री रहने के अनुमान है।

 

उत्तराखंड का मौसम

 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड राज्य के कई हिस्सों में 24 फरवरी से तीन चार दिन बारिश हो सकती है। जिस वजह से यहां का न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं राज्य के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: