India Rise Special

हिमाचल प्रदेश में मौसम लेने जा रहा करवट, मौसम विभाग ने जतायी बारिश की संभावना

शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट लेते ही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। अभी से ही मार्च की गर्मी ने लोगों को ज्येष्ठ माह की याद दिला दी है। हालांकि इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, “शनिवार को एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। प्रदेश के अधिकतर भागों में तपती गर्मी पड़ रही है। मार्च महीने में ही हिमाचल प्रदेश में पंखे, कूलर व एसी लगाना शुरू कर दिए गए हैं।”

 

शिमला में इस मौसम का सबसे गर्म दिन गुरुवार को रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। शिमला सहित प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में वीरवार को गर्म हवा चलती रही। प्रदेश के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

 

राज्य में तापमान की स्थिति

 

शहर, न्यूनतम, अधिकतम

 

शिमला, 18.0, 26.3

 

सुंदरनगर, 10.7, 31.9

 

भुंतर, 8.7, 32.4

 

कल्पा, 7.7, 23.6

 

धर्मशाला, 14.0, 32.0

 

ऊना, 16.2, 34.2

 

नाहन, 21.4, 28.7

 

केलंग, -0.8, 12.3

 

सोलन, 10.6, 32.0

 

मनाली, 11.2, 27.5

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: