India

Weather: बर्फीली हवाओं ने मैदानों में गिराया पारा, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन

बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली में सोमवार सुबह से तेज हवा चल रही थी। दिल्ली में अधिकतम

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई इलाकों में ठंड का एहसास करा रही हैं।

बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग…

बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली में सोमवार सुबह से तेज हवा चल रही थी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 25 से 62 प्रतिशत रहा।पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में शाम के समय ठंड बढ़ा दी है। सर्द हवा से लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है।

कानपुर अग्निकांड: CM को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण, अधिकारी मनाने में जुटे

आज भी तेज हवा चलने की उम्मीद है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से तापमान बढ़ेगा। बुधवार तक दिल्ली में 35 किमी की गति तक तेज हवा चल सकती है। वहीं 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: