Chhattisgarh

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, साथ ही फॉरवर्ड लोकेशन का भी ले सकते हैं जायजा 

● भारत चीन विवाद के बीच रक्षामंत्री  जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। शुक्रवार को LAC भी पहुंचे थे।

● चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से की मुलाकात

● दूसरे दिन राजनाथ सिंह अमरनाथ यात्रा पर निकले, किए बाबा बर्फानी के दर्शन

● रक्षामंत्री ने बढ़ाया जवानों का हौसला, साथ ही दी चीन को अप्रत्यक्ष चुनौती

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं और आज राजनाथ सिंह अमरनाथ की यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।  रक्षामंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद थे।

भारत चीन विवाद के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लेह के स्टाकना पहुंचे थे। यहां के व्यू पॉइंट पर वायु सेना और थल सेना के जवानों ने अपना पराक्रम दिखाया था। साथ ही राजनाथ सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से चुनौती देते हुए कहा कि भारत की एक इंच जमीन कोई ले नहीं सकता। रक्षामंत्री के LAC दौर ने भारतीय जवानों का हौसला बढ़ाया।

रक्षामंत्री ने कहा कि हम अशांति नहीं चाहते हैं। भारत इकलौता ऐसा देश है जहां विश्व को शांति का संदेश दिया जाता है। हमने किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया है और न ही जमीन कब्जे में ली है। भारत ने सदैव वसुधैव कुटुम्बकं का संदेश दिया है। हमारा चरित्र रहा है कि हमने किसी देश के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की है, लेकिन भारत के स्वाभिमान पर चोट पहुंची तो बर्दाश्त नहीं करेंगे, मुहतोड़ जवाब देंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: