Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर विवेक तन्खा, कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि निर्विरोध जीते चुनाव 

राज्यसभा सीटों के लिए हरियाणा और राजस्थान में भले ही क्रॉस वोटिंग की वजह से भिड़ंत हुई हो, लेकिन मध्य प्रदेश में तीनों सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। जहां दो सीटों पर बीजेपी के सांसद चुने गए, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। 

यह भी पढ़ें – कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर अमित शाह ने बुलाई सुरक्षा समीक्षा बैठक, ये लोग रहे मौजूद

कांग्रेस के विवेक तन्खा लगातार दूसरी बार राज्यसभा जा रहे हैं। वहीं, भाजपा की कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि भी निर्विरोध चुनी गईं। वैसे राज्यसभा के रिक्त पदों के लिए मतदान 10 जून को हो रहा है। 

हरियाणा और राजस्थान में क्रॉस वोटिंग की संभावना से हड़कंप मच गया है। कांग्रेस अपने विधायकों को हिरासत में रख रही है। हालांकि मध्य प्रदेश में तीनों सीटों पर बिना किसी राजनीतिक उथल-पुथल के निर्वाचित सांसद निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें से दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट कांग्रेस ने जीती है। विवेक तन्खा कांग्रेस से दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। वहीं कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि को भी भाजपा ने निर्विरोध चुन लिया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: