Sports

धोनी की वजह से इन खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर हो गया खत्म

इन खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर हो गया खत्म

हम हमेशा महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) को एक बेहतर और सफल कप्तान के रूप में जानते हैं, जिन्होंने कई खिलाड़ियों की जिंदगी सवार दी है। इसमें रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इनमें कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जिनके क्रिकेट करियर को खत्म करने का श्रेय भी महेंद्र सिंह धोनी को जाता है।

इतना ही नहीं इन खिलाड़ियों के बारे में यह भी कहा जाता है कि अगर सही तरह से मौका दिया जाता तो इनकी किस्मत चमक सकती थी।

गौतम गंभीर जो एक समय में भारतीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जाते थे, उन्होंने भी कई बार अपने क्रिकेट करियर के खत्म होने का आरोप महेंद्र सिंह धोनी पर लगाया है। यह बात भी सच है कि कई बार गौतम गंभीर ने अपने बल पर टीम को जीत दिलाई पर कभी भी उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिल पाया।

दिनेश कार्तिक भी महेंद्र सिंह धोनी को अपने क्रिकेट करियर खत्म होने के लिए दोषी मानते हैं। साल 2004 में एक विकेट कीपर के रूप में उन्हें टीम में जगह मिली थी, पर महेंद्र सिंह धोनी के आते ही वह से बाहर हो गए थे।

जब महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में शामिल नहीं हुए थे तब उनसे पहले पार्थिव पटेल को टीम में जगह मिली थी, पर धोनी के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: