IndiaIndia - WorldTrending

असम-मेघालय सीमा पर भड़की हिंसा में 6 लोगों की मौत, इतने जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

शिलांग :  असम-मेघालय सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर से हिसंक झडप हुई, इस झडप में हुई फायरिंग 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके चलते मेघालय सरकार ने 48 घंटों के लिए 7 ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद किये जाने का आदेश जारी किया है। दरअसल,  असम-मेघालय सीमा पर लकड़ी की तस्करी को रोके जाने के दौरान मंगलवार तड़के हिंसा भड़क गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,”असम के वन रक्षकों ने मेघालय के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जब वे दो राज्यों के बीच सीमा पर एक विवादित क्षेत्र से लकड़ी लेकर लौट रहे थे ।  फायरिंग में एक वन रक्षक की भी मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वन रक्षक असम का रहने वाला है।

ये भी पढ़े :- Bharat Jodo Yatra: पायलट को CM बनाकर राजस्थान आएं राहुल गांधी विजय बैंसला

अधिकारी ने बताया कि,”मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले मुकरोह इलाके में हुई गोलीबारी में वन रक्षक की मौत हो गई। उसके अलावा मेघालय के पांच लोगों की भी मौत हुई है। हिंसा में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: