IndiaIndia - WorldTrending

victory Day 2022 : राष्ट्रपति मूर्म और रक्षा मंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धाजंलि, कहा- बलिदान की कहानियां करती हैं प्रेरित…

नेशनल डेस्क :  विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Defense Minister Rajnath Singh) ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।वहीं इस दौरान CDS जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण किया।

ये भी पढ़े :- बड़ी खबर: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद फरार घोषित

शहीदों को याद करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, 1971 के युद्ध के दौरान देश के सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता को देश कृतज्ञता के साथ याद करता है। उनके अद्वितीय साहस और बलिदान की कहानियां हर भारतीय को प्रेरित करती हैं। बताते चलें कि, विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। इसके बाद ही बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आया था। इससे पहले यह पाकिस्तान का हिस्सा था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: