TrendingUttar Pradesh

दीपोत्‍सव 2022: प्रोजेक्टर दिखाएंगे श्रीराम की कहानी, मिलेगी पूरी जानकारी

राम, सीता, लक्ष्मण के प्रसंग और रावण वध फिर अयोध्या आगमन के सीन लोगों के समक्ष होंगे।

अयोध्‍या: राम नगरी के दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मिनट की डिजिटल एनिमेटेड रामायण देखेंगे। इस कार्यक्रम में 3-D लेजर शो का जिम्मा यूपी टूरिज्म विभाग ने दिल्ली की मार्डन स्टेज कंपनी को सौंपा है। 25 छोटे-बड़े प्रोजेक्टर की सहायता से राम, सीता, लक्ष्मण के प्रसंग और रावण वध फिर अयोध्या आगमन के सीन लोगों के समक्ष होंगे।

अगर लेजर शो की बात करें तो इस बार खास तरीके की मशीनों का इस्तेमाल किया गया है। इसी तकनीक के जरिए गुजरात मोढेरा ग्राउंड में भी शो किए गए थे। इसकी मदद से एक किलोमीटर दूर खड़ा व्यक्ति भी रामकथा को आसानी से देख सकता है। एक प्रोजेक्टर की कीमत 40 लाख रुपये है।

यहां पहले लगते थे लैंप प्रोजेक्‍टर: प्रतीक वाधवा

मार्डन स्टेज कंपनी के डायरेक्टर प्रतीक वाधवा के अनुसार, यहां पहले लैंप प्रोजेक्टर लगते थे। लेकिन, पहली बार 2000 लूमेन कैपिसिटी के लेजर प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा 400 मूविंग हेड और 600 एलईडी वॉल्स लगाए गए हैं। मूविंग हेड से आसमान और एलईडी से बिल्डिंग में कलर भरा जा रहा। इस काम को कुल 150 लोग बारीकी से कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि राम की पैड़ी पर 25 फीट लंबा पुष्पक विमान तैयार किया गया है, इसमें गरुड़ देवता को उड़ते हुए दिखाया गया है। भगवान राम उस विमान के अंदर नजर आएंगे।

प्रतीक वाधवा के मुताबिक, छोटी दीपावली से लेकर अगले चार दिनों तक लेजर शो का चलता रहेगा। इससे पूर्व झांसी में लेजर शो हुआ था और अब जो लेजर शो हो रहा है, वह अयोध्या में सबसे बड़ा हो रहा है। उन्‍होंने बताया कि एनिमेटेड लेजर शो में जो फिल्म दिखाई जाएगी, वह ऑस्ट्रेलिया से आए हुए एनिमेटेड एक्सपर्ट ने तैयार की है। 15 मिनट की डिस्प्ले रामायण में ऐसा दृश्य होगा, जिसमें भगवान राम के जन्म से लेकर रावण वध और अयोध्या वापस लौटने के बाद, क्यों दीपावली मनाई जाती है, यह पूरी जानकारी होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: