
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया फ़िल्म बाबा नीब करौली महाराज का पोस्टर लांच
आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बाबा नीब करोरी महाराज फिल्म का पोस्टर लांच किया गया। आपको बता दे कि निर्माता /निर्देशक शरद सिंह ठाकुर और निर्माता अनन्य कनक चंद द्वारा विश्व के महान संत बाबा नीब करौरी महाराज जी के जीवन पर पहली बायोपिक फिल्म बनाई जा रही है।
आज फिल्म का प्रथम पोस्टर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अपने कर कमलों से रिलीज़ किया गया।मुख्यमंत्री ने बतया कि वे भी बाबा के परम भक्तो में से एक है और फिल्म की सफलता हेतु उन्होंने शुभकामनाये दी।
नीब करौरी महाराज के दर्शन, जीवन की गाथाओं को जानने के लिए हर दिन हजारों भक्तजन, श्रद्धालुजन बाबा जी बने 108 सभी आश्रमों और मंदिरों में श्रद्धा भाव लेकर माथा टेकने जाते हैं। बाबा के जीवन पर आधारित ये बायोपिक फिल्म देखकर लोग बाबा के जीवन को और करीब से जान पायेंगें।
फ़िल्म को संयुक्त रूप से श्री शरद सिंह ठाकुर और श्रीमती कनक चंद द्वारा निर्देशित किया गया है। वही संयुक्त रूप से फिल्म की पटकथा और संवाद श्री शरद सिंह ठाकुर और लेखिका डॉ कविता रायजादा लिखे गए हैं।
अमेरिका के ग्रेमी अवॉर्ड नॉमिनी श्री जय उत्तल जी के लिखे गीतों को सुरो में पिरोयेंगे भारत के प्रसिद्ध संगीतका श्री आसिफ अली चंदवानी। DOP श्री नारायण आर० दीक्षित होंगें।
यह फ़िल्म बाबा के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, भक्तजनों व शुभचिंतकों के सहयोग और आशीर्वाद से निर्मित की जा रही है। फ़िल्म के लिए स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और श्री रबीन्द्र कु जोशी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है।
फ़िल्म निदेशक शरद सिंह ठाकुर ने बताया कि फ़िल्म को बाबा के बचपन से लेकर बाबा जी के वृंदावन में समाधि लेने तक फिल्माया जाएगा। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग स्थानों पर होगी।
कनक चंद ने कहा कि बाबा जी कलयुग में भगवान का अवतरण हैं जो सभी भक्तजनो के कष्टों को दूर करते हैं। बाबा की इस फिल्म के रिलीज़ होने के लिए सभी भक्त बेसब्र है।
निदेशक शरद सिंह ठाकुर की बहुत सी फिल्मो को पुरस्कार मिल चूका है उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म और एड फिल्में बनाई हैं। नागालैंड की 16 जनजातियों पर फ़िल्म बनाने वाले वह पहले व्यक्ति हैं। फिल्मो के साथ साथ वो सामजिक कार्य भी करते रहते है। ये बात उनकी फिल्मो में भी देखी जा सकती है।
वही तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार से सम्म्मानित कनक चंद को सामाजिक कार्यो हेतु 34 पुरस्कारों के साथ साथ 2 राज्य पुरस्कार मिल चुके है। वो भी एक सामजिक कार्यकर्ता है। लेखिका डॉ कविता रायजादा को 11 इंटरनेशनल और 60 नेशनल अवॉर्ड मिले है।
मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ सचिव श्री के के मदान जी व् निजी सचिव श्री कपिल चौहान भी टीम के साथ मौजूद रहे।
ये भी पढ़े :- खुशखबरी : दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों को दी पांच-पांच हजार की राहत राशि