India Rise Special

Uttarkhand Election 2022 : पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में हुए शामिल, टिहरी से मिला टिकट

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर 6 साल के कार्यकाल के बाद निष्कासित किया गया। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद अब उपाध्याय ने भाजपा हाथ थामा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सदस्यता को ग्रहण किया । जिसके साथ ही पार्टी ने उन्हें टिहरी सीट से टिकट दिया गया है।

 

 

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय के बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने पर पार्टी ने उन्हें प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदों से निष्कासित किया था। इसके साथ ही कांग्रेस ने इस मामले पर आगे कार्रवाही की भी बात कही थी। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को भेजे पत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाए थे।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: