BY Election 2022: मैनपुरी से डिंपल यादव लड़ेंगी लोकसभा उप चुनाव, पार्टी ने बनाया उम्मीदवार
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद और मुलायम सिंह की पुत्रवधू डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद होने वाले मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद और मुलायम सिंह की पुत्रवधू डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
निर्वाचन आयोग के द्वारा घोषित उपचुनाव के कार्यक्रम के तहत होने वाले 5 दिसंबर को उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी।
आपको बता दें की मैनपुरी में लोकसभा का उप चुनाव पांच दिसंबर को होना है।मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव पार्टी प्रत्याशी होंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव को पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज लोकसभा चुनाव में हार गई थीं, जबकि वह कन्नौज से सांसद थीं।