India Rise Special

उत्तराखंड: हिमस्खलन की चपेट में आया माउंट त्रिशूल गया नौसेना का दल

माउंट त्रिशूल के आरोहण के लिए गया नौसेना का दल आया हिमस्खलन की चपेट में

उत्तराखंड के माउंट त्रिशूल के आरोहण के लिए गया नौसेना का दल आया हिमस्खलन की चपेट में। इसके कारण पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये माउंट त्रिशूल के आरोहण के दौरान हिमस्खलन आने से यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/dead-body-of-a-young-man-found-in-dehradun-river-read-full-news/

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से राहत-बचाव टीम कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हुई थी। टीम जोशीमठ पहुंच गई है। लेकिन मौसम खराब होने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही है। मौसम ठीक होते ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नौसेना का 20 सदस्यीय दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल आगे बढ़ा तो हिमस्खलन की चपेट में आ गया। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया, यह घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब हुई है। बता दें नौसेना के करीब पांच पर्वतारोही लापता हैं।

भारतीय नौसेना का कहना है कि लापताओं के लिए राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान में सेना, वायु सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल का बचाव दल और हेलीकॉप्टर शामिल है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: