![](/wp-content/uploads/2022/12/download-8-4.jpg)
उत्तराखंड : बागेश्वर के उत्तरायणी मेले के भव्य आयोजन की शुरू हुई तैयारी, धामी सरकार ने जारी किये ये निर्देश
देहरादून/बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर उत्तरायणी मेले के भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर उत्तराखंड में तैयारियां शुरू कर दी गयी है । इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। स्थानीय संस्कृति को प्रमुखता देते हुए प्रवासी उत्तराखंडियों को उत्तरायणी मेले से जोड़ा जाएगा। मेले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले, इसके लिए देश विदेश के पर्यटकों को बागेश्वर के उत्तरायणी मेले के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। बागेश्वर के उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा।
ये भी पढ़े :- Bihar spurious liquor case : जहरीली शराब के सेवन से मौत की दर में इजाफ़ा, गिरिराज ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि, ”25 दिसंबर को पूर्व ने प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह जी ने अपनी छोटी सी उम्र में धर्म की रक्षा के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री ने इस सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विशेष रूप से राज्य के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।”