
लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मुर्तजा अली ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चल रही खबरों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने नगर अध्यक्ष मुर्तजा अली को संगठन को मजबूत करने, बढ़ती महंगाई व शोषण के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। उन्होंने प्रवक्ताओं की पूरी टीम की प्रशंसा की और कहा कि मीडिया के सवालों का जवाब पार्टी के सभी प्रवक्ता बहुत ही अच्छी तरीके से दे रहे हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने सभी की प्रशंसा करते हुए सभी प्रवक्ताओं को अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आशुतोष सिंह ‘आशु’, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा, इंजीनियर अरविंद यादव, मीडिया प्रभारी रुपेश, डी पी यादव, प्रखर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।