
India Rise Special
उत्तराखंड मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, 23 से इस तारीख तक बरसात और बर्फबारी की जताई संभावना
इन स्थानों के तापमान में दर्ज की गयी गिरावट
देहरादून : उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने के साथ ही मौसम में बदलाव की संभावना दर्ज की जा रही हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 23 से 26 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में जोरदार बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है।
इन स्थानों के तापमान में दर्ज की गयी गिरावट
मौसम के बदले मिजाज के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पंतनगर में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।जबकि राजधानी दून में तापमान 18.3 व छह और टिहरी में 12-2.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में दून में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम पांच डिग्री पहुंचने का अनुमान है।