PoliticsTrending

Yogi 2.0 Cabinet: योगी मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य समेत पांच महिलाओं को बनाया गया मंत्री

मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली जिसमें सबसे बड़ा नाम ब्राह्मण चेहरे के तौर पर बृजेश पाठक का है।

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ में प्रदेश के पहले से मुख्यमंत्री बन गया जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता में वापसी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस बार दो उप मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली जिसमें सबसे बड़ा नाम ब्राह्मण चेहरे के तौर पर बृजेश पाठक का है। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य 50 मंत्रियों ने ली शपथ ली जिसमें 5 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस बार योगी मंत्रिमंडल में शामिल कर मंत्री बनाया गया। वही योगी सरकार में राज्यमंत्री रही गुलाब देवी को एक बार फिर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलाई गई इसके साथ ही 3 महिलाओं को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई जिसमें प्रतिभा, रजनी तिवारी और विजय लक्ष्मी गौतम शामिल है।

आपको बता दें कि योगी मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद के रूप में शपथ ली है। वही बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से दलित चेहरे के तौर पर 2022 के विधानसभा चुनाव में लांच किया गया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: