India Rise Special

Uttarakhand Election 2022 : इन सीटों से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस शनिवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने वाली है। इस सूची में 55 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम को शामिल किया गया है। बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि सीईसी ने देर रात टिकट जारी करने का निर्णय स्थगित कर दिया।

 

 

शनिवार को सभी प्रत्याशी बेसब्री से इस सूची का इंतजार कर रहे है। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल किए जाने के बाद सीईसी की बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा जल्द करने पर सहमति बनेगी। बीते शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की मौजूदगी में सीईसी की बैठक हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडेय के साथ अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: