Politics

उत्तराखंड: 11वें सीएम पद के लिए धामी आज लेंगे शपथ, राजभवन पहुंच आमंत्रण देने का किया अनुरोध

खटीमा सीट से युवा विधायक रहे पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे सपथ। सीएम पद की दौड़ में धामी ने सबको पछाड़ा। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री।

देहरादून। प्रदेश में पिछले चार महीने के अंदर तीसरा मुख्यमंत्री चुनकर भाजपा ने चुनावी साल में युवा चेहरे पर अपना दांव लगाया है। खटीमा सीट से युवा विधायक रहे पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के 11वें सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें की यह सपथ धामी को कल ही ले लेना था मगर कुछ कठिनाइयों के वजह से इस कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने धामी के नाम की घोषणा करके एक बार फिर सियासी दिग्गजों को चौंका दिया है। सीएम पद की दौड़ में गिने जा रहे सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत समेत कई बड़े दिग्गज नेता निर्णायक क्षण में पिछड़ते नज़र आएं।

आपको बता दें की कल प्रदेश के पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मदन कौशिक ने धामी का नाम प्रस्तावित किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरबंस कपूर, रेखा आर्य और ऋतु खंडूड़ी ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

जिसके ठीक बाद भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने पुष्कर धामी को सर्वसम्मति से भाजपा विधान मंडल दल का नेता चुने जाने का एलान किया। वहीं छात्र राजनीति से सियासत में अपना नाम बनाने वाले धामी प्रदेश के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनेंगे।

गौरतलब है की विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने के बाद धामी केंद्रीय पर्यवेक्षक तोमर, प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से सरकार बनाने का आमंत्रण देने का अनुरोध किया। सूत्रों से मिले खबर के मुताबिक, धामी रविवार शाम छह बजे शपथ ग्रहण करेंगे, इसी के साथ ही उनके नए मंत्रिमंडल के भी शपथ लेने की संभावना है।

वहीँ, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नई सरकार के गठन तक तीरथ अपनी मंत्रिपरिषद के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहेंगे। बता दें की शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा था। राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री रावत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है मगर नई सरकार के गठन तक तीरथ को अपनी मंत्रिपरिषद के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर बने रहना होगा।

यह भी पढ़ें: सपा का कई जिलों में ‘अपनों’ ने बिगाड़ा खेल, दिग्गजों की कमी पड़ी भारी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: