PoliticsTrending

UP Election 2022: मायावती ने जारी की 18 स्‍टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें किसे मिला मौका

पहले चरण के लिए 18 प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इन स्टार प्रचारक की लिस्ट में मायावती, आनंद कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा, मुनकाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होनी है। इसके लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों के नाम का भी ऐलान कर रहे हैं। भाजपा, सपा के बाद अब बसपा ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

बहुजन समाज पार्टी ने पहले चरण के लिए 18 प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इन स्टार प्रचारक की लिस्ट में मायावती, आनंद कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा, मुनकाद अली, समसुद्दीन राईन, सतपाल पीपला, गोरे लाल जाटव, राजकुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, आशीर्वाद आर्य, नकुल दुबे, प्रदीप जाटव, श्री प्रताप सिंह बघेल, दिनेश कुमार काजीपुर, डॉ कमल सिंह, राज करतार सिंह नागर, चांद सिंह कश्यप, सत्य प्रकाश का नाम शामिल हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: