
पूर्व मंत्री पंडित सुखराम को दी गयी अंतिम विदाई, दर्शन के लिए मंडी पहुंचे छोटे बेटे फिल्म अभिनेता आयुष शर्मा बहू अर्पिता
मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के शव को अंतिम विदाई दी गयी। उनके नए घर बाड़ी से शुरू हो गई है। रस्मों के बाद उनका पार्थिव शरीर सेरी मंच पर दर्शनों के लिए रखा गया है।
ये भी पढ़े :- हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात, जानिये किन मुद्दों पर हुई चर्चा
परिजनों ने किये अंतिम दर्शन
जहां पंडित सुखराम के दोनों बेटों, बेटियों और अन्य परिजनों ने घर पर उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही मुम्बई से छोटे बेटे फिल्म अभिनेता आयुष शर्मा और सलमान खान की बहन अर्पिता भी मंडी पहुंच गएं हैं। आयुष और अर्पिता ने अपने दोनों बच्चों के साथ पंडित सुखराम को नमन कर अंतिम विदाई दी। इसके बाद पंडित सुखराम की पार्थिव देह को प्रशासन की तरफ से तिरंगा झंडा अर्पित किया गया। आयुष और आश्रय ने अपने दादा की अर्थी को कंधा दिया।
ये भी पढ़े :- राहत की बारिश ने शिमला की मंडी में ठंडे किए नींबू के दाम
अंतेष्टि में शामिल होंगे सीएम जयराम
सेरी मंच से पंडित सुखराम के पार्थिव शरीर को व्यास नदी किनारे स्थित हनुमान घाट पर ले जाया जाएगा। वहां पर अंतिम संस्कार पूरी धार्मिक परंपराओं के अनुसार होगा। पंडित सुखराम के अंतिम संस्कार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी थोड़ी देर में मंडी पहुंच रहे हैं।